17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, एक अन्य बाइक सवार घायल

- रेसर बाइकों पर कर्नाटक से मुम्बई घूमने आए थे तीन मित्र, गुजरात के जाने के दौरान चंद्रावती कट पर हुए हादसे में एक की मौत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Darshan Sharma

•

Updated: 6 Jan 2021, 8:08 PM IST

दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, एक अन्य बाइक सवार घायल

दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, एक अन्य बाइक सवार घायल

आबूरोड. आबूरोड-पालनपुर फोरलेन पर मंगलवार को चंद्रावती कट पर दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक चालक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य बाइक सवार युवक घायल हो गया। सूचना मिलने पर रीको पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना के बाद दोनों गम्भीर घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां से दोनों की स्थिति की गम्भीर होने पर तलहटी स्थित ग्लोबल अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान एक घायल ने दम तोड़ दिया। वहीं अन्य घायल को उपचार के लिए अन्यत्र ले जाया गया।
पुलिस के अनुसार हुबली कर्नाटक निवासी परीक्षित व उसके दो अन्य दोस्त बाइकों पर माउंट आबू घूमने आए थे। माउंट आबू से कच्छ जाने के दौरान फोरलेन पर चंद्रावती कट से एक बाइक के लेन पर आने से टक्कर हो गई। जिससे परीक्षित उछलकर डिवाइडर पर लगे एंगल पर गिरा। सिर पर गम्भीर चोटे आने से परीक्षित की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं अन्य बाइक सवार मावल निवासी आशीष पुत्र दिनेश बैरवा गम्भीर घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाकर अग्रिम कार्रवाई की।