
sirohi
आबूरोड. रीको पुलिस ने आबूरोड-पालनपुर मार्ग पर गुजरात की ओर जीप में अवैध रूप से शराब ले जा रहे दो जनों को छह कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार यात्री जीप में गुजरात शराब ले जाने की सूचना मिलने पर उप निरीक्षक छगनलाल डांगी, हैड कांस्टेबल भागीरथसिंह मय जाब्ते ने थाने के आगे नाकाबंदी करने पर एक गुजरात पासिंग की जीप गुजरात की ओर जा रही थी। नाकाबंदी देखकर चालक जीप वापस घुमाने लगा, इस पर पुलिस ने जीप को रोककर तलाशी ली तो जीप की पिछली सीट के नीचे चार कार्टन अंग्रेजी शराब, दो कार्टन बीयर व दो कार्टन में पव्वे पाएगए। पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं देने पर चालक वासड़ा निवासी नरेंद्रसिंह पुत्र माधोसिंह ठाकोर व उसके पास बैठे व्यक्ति किन्नुसिंह पुत्र वचनसिंह ठाकोर को गिरफ्तार किया गया।
आबकारी और पुलिस की निगरानी ढीली
मंडार. प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस और आबकारी की ओर से तस्करों पर सख्त निगरानी रखने के दावों के बावजूद शराब की खेप गुजरात तक पहुंच रही है। हालांकि, पुलिस टीम तो शराब व डोडा-पोस्त की खेप पकडऩे की कार्रवाई भी कर रही है, लेकिन आबकारी महकमा अब भी सुस्ती में है। जिले में पिछले लम्बे समय से आबकारी विभाग की ओर से कोई बड़ी कार्रवाईनहीं की गईहै। ऐसे में तस्करी के जरिए शराब की खेप गुजरात तक पहुंच रही है। कुछ ऐसा ही मामला शनिवार को सामने आया है। जहां सिरोही के रास्ते शराब की खेप गुजरात तक पहुंच गई। जिले के आबकारी महकमा और पुलिस टीम को भनक तक नहीं लगी। लेकिन गुजरात के पांथावाड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई कर 620 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद करने में कामयाबी हासिल की। गुजरात पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया।
पांथावाड़ा थाना पुलिस उप निरीक्षक एलपी राणा ने बताया कि राजस्थान की ओर से गुजरात में आ रही अवैध शराब की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत गुंदरी चैकपोस्ट पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान राजस्थान की ओर से पाउडर भरकर आ रहे ट्रक की जांच की गई। जिसमें पाउडर कट्टों के नीचे 620 कार्टन अंग्रेजी शराब मिली। जिस पर चालक सीकर जिला के दातारामगढ़ निवासी पूरन पुत्र नारायण बलाई तथा नागौर जिला के नावा मारोठ निवासी मूलचंद पुत्र सीताराम मीणा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की ओर से आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बरामद शराब की कीमत करीब 23 लाख रुपए आंकी है।
Published on:
22 Oct 2018 08:02 pm
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
