सिरोही. आबूरोड की सौंफ की गुणवत्ता और खुशबू ऐसी है कि प्रदेश ही नहीं बल्कि गुजरात व महाराष्ट्र समेत देशभर में महक फैला रही है। यह नगदी फसल आबूरोड के किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। किसानों में सौंफ की खेती के प्रति इतना क्रेज है कि आबूरोड व रेवदर ब्लॉक में लगभग 4000से 4500 हेक्टेयर क्षेत्र में खेती की जा रही है और अब खेती का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ये काश्तकार सौंफ की उन्नत खेती कर आर्थिक रूप से न सिर्फ आत्मनिर्भर बन रहे हैंं बल्कि घरों में वे सारे आधुनिक उपकरण भी बना रहे हैं। परम्परागत फसलों के साथ यहां के किसान सौंफ की खेती से अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। बावजूद इसके किसानों का सबसे बड़ा दर्द यह है कि हमारी फसल का हमें पूरा दाम नहीं मिल रहा। बेचने के लिए पड़ोसी राज्य गुजरात के ऊंझा मंडी पर निर्भर रहना पड़ता है। यदि यहां के गांवों में छोटी.छोटी यूनिट लगे तो न सिर्फ आमदनी में इजाफा होगा बल्कि जिले के सैकड़ों बाशिंदों को रोजगार तक मिल सकता है।
कृषि वैज्ञानिक आबू की सौंफ की अच्छी गुणवत्ता के पीछे की सबसे बड़ी वजह यहां की जलवायु का अनुकूल होना मानते हैं। गुजरात के बनासकांठा और साबरकांठाए डीसा में भी सौंफ की खेती होती है लेकिन कहते हैं सौंफ के लिए राजस्थान में सबसे उपयुक्त जगह सिरोही ही है। वैसे प्रदेश में सिरोही के अलावा जालोरए जोधपुर और अजमेर के कुछ हिस्सों में भी सौंफ की खेती की जाती है लेकिन सिरोही में सौंफ की खेती का तरीका सबसे जुदा है। सौंफ को छाया में सुखाने के कारण इसकी महक सालों तक वैसी ही रहती है। चमक भी बेहतरीन होती है।