5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवक के बैग से मिला 925 ग्राम गांजा, आबूरोड शहर पुलिस ने किया गिरफ्तार

आबूरोड शहर पुलिस ने एक युवक को 925 ग्राम अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते गिरफ्तार किया।

less than 1 minute read
Google source verification
युवक के बैग से मिला 925 ग्राम गांजा, आबूरोड शहर पुलिस ने किया गिरफ्तार

युवक के बैग से मिला 925 ग्राम गांजा, आबूरोड शहर पुलिस ने किया गिरफ्तार

आबूरोड. शहर पुलिस ने एक युवक को 925 ग्राम अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते गिरफ्तार किया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच रीको थानाधिकारी को मामले की जांच सौंपी गई है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम सूचना मिली कि रेलवे लुनियापुरा दरगाह के पास एक युवक बैग में मादक पदार्थ के साथ खड़ा है। जिस पर पुलिस टीम ने दबिश देकर युवक के बैग की जांच की, तो बैग में 925 ग्राम गांजा मिला। कोई संतोषजनक जवाब नहीं देने पर आरोपी मंडार निवासी शाहरूख पुत्र अयुब खान को गिरफ्तार कर गांजा बरामद किया गया।

आबूरोड. रीको पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया। पुलिस ने एक आरोपी की निशानदेही पर माउंट आबू में चोरी हुई एक अन्य बाइक बरामद की है। अब तक इस आरोपी से तीन बाइके बरामद हो चुकी है। पुलिस के अनुसार गुरुवार रात्रि चन्द्रावती के पास हाइवे क्रॉसिंग सियावा के चुलिया फली निवासी सदाराम पुत्र हीराराम गरासिया को एक अवैध छुरी व चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया था। आरोपी से केसरगंज व माउंट आबू थाना क्षेत्र में चोरी की गई बाइक बरामद की थी। सदाराम को पीसी रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद माउंट आबू से चोरी की गई एक अन्य बाइक भी बरामद की है। आरोपी से गहनता से पूछताछ कर अन्य बाइक चोरी की वारदातों के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है। वहीं 23 जून को दिनदहाड़े फोरलेन स्थित अशोका गेस्ट हाउस के नीचे से बाइक चोरी करने के मामले में गिरफ्तार निचलागढ़ के सोलंकी फली निवासी जोराराम गरासिया को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।