- जिले को 394 हस्त चलित व 678 पावर चलित चाफ कटर के लक्ष्य आवंटित
सिरोही. राजस्थान तकनीकी मिशन (मिशन10) के तहत कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के लिए जिले के पशुपालक किसानों को अब अनुदान पर मिलेगा चाफ कटर व रिज बेड प्लांटर । दोनों यंत्रों पर सामान्य श्रेणी वर्ग में 40 प्रतिशत तथा लघु, सीमांत, अनुजा, अनुजनजा व महिला कृषकों को लागत का 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम 5000 रुपए हस्तचलित, 10000 रुपए पावर चलित चाफ कटर पर अनुदान दिया जाएगा । जिले को 394 हस्त चलित व 678 पावर चलित चाफ कटर के लक्ष्य आवंटित है। वही उठी हुई क्यारियों में उन्नत खेती के तहत रिज बीएड प्लांटर पर 17500 रुपए व 22500 रुपए का अधिकतम अनुदान श्रेणियों अंतर्गत देय है। इसके भी जिले को 50 लाइट व 50 हैवी वेट के लक्ष्य जिले को आवंटित है। इस योजना का लाभ लेने के लिए कृषक जिसके पास भूमि का स्वामित्व है, पात्र होंगे।