29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Sirohi / आखातीज: शिकारियों पर लगाम के लिए जंगल में गश्त, उप वन संरक्षक ने टीमें बनाकर दिए थे निगरानी के निर्देश

आखातीज: शिकारियों पर लगाम के लिए जंगल में गश्त, उप वन संरक्षक ने टीमें बनाकर दिए थे निगरानी के निर्देश

- उप वन संरक्षक ने टीमें बनाकर दिए थे निगरानी के निर्देश
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Bharat Kumar Prajapat

•

Updated: 26 Apr 2020, 7:30 PM IST

आखातीज: शिकारियों पर लगाम के लिए जंगल में गश्त, उप वन संरक्षक ने टीमें बनाकर दिए थे निगरानी के निर्देश

sirohi

सिरोही.वर्तमान में कोरोना वायरस को लेकर लॉक डाउन चल रहा है। सभी लोग घरों में लॉक हैं लेकिन वन विभाग के कर्मचारी जंगल में शिकारियों पर लगाम कसने के लिए गश्त पर हैं। रविवार को आखातीज होने के कारण भी विशेष निगरानी रखी गई।
उप वन संरक्षक सोनल जोरिहार ने अक्षय तृतीय पर कर्मचारियों की टीमें गठित कर शिकारियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए थे। जंगल में सामूहिक गश्त के दौरान कर्मचारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क व अन्य नियमों का पालन किया। उच्चाधिकारियों की ओर से भी निरंतर पेट्रोलिंग की जा रही है। हर रेंज में 10 कर्मचारी गश्त कर रहे हैं।
गश्ती दल शिवगंज-सुमेरपुर बायपास रोड, वन क्षेत्र भेव-वाण, सिरोही जोड़, वनखण्ड निम्बज, जीरावल, अटालखेड़ा, नाका सिरोही, आमलिया वन क्षेत्र में नाका सिरोड़ी, सिरोही-गोल मार्ग पर वाड़ाखेड़ा जोड़, नाका मीन तलेटी डेरी, नाका वाड़ाखेड़ा ओड़ा बीट व अन्य जगह पर सामूहिक गश्त जारी है। शिकारियों पर निगरानी रखी जा रही है। गश्ती दल की ओर से जंगल में पशु-पक्षियों के लिए पानी व अन्य सुविधा भी मुहैया करवा रहे हैं।