सिरोही ब्लॉक
बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोही में शिविर का शुभारंभ सीडीईओ भबूतमल मेघवाल, सीडीपीओ सुबोध जोशी, एपीसी कांतिलाल खत्री, एसीबीईओ आनंदराज आर्य, दीपक गहलोत, प्रधानाचार्य हीरा खत्री के आतिथ्य में हुआ। मेघवाल ने प्रशिक्षार्थियों को शिविर के बाद सार्थक परिणाम देने के लिए प्रयास करने की हिदायत दी। कार्यक्रम प्रभारी खत्री ने समन्वय से सार्थक परिणाम लाने की बात पर बल दिया। प्रशिक्षण में ब्लॉक प्रशिक्षण प्रभारी कमलेश ओझा, सह शिविर प्रभारी गोपालसिंह, केआरपी निशा पुरोहित, अंजलि बाफना, मंजुला खत्री, उत्तमसिंह आदि मौजूद थे। प्रथम दिन सिरोही ब्लॉक से 77 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व 65 टीचरों ने भाग लिया।