8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए चलेगा अभियान, जिले में 2 लाख से अधिक गौवंश का होगा टीकाकरण

- जिले में लम्पी स्कीन डिजीज की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए 19 जून तक चलेगा अभियान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Bharat Kumar Prajapat

•

Updated: 26 May 2023, 3:05 PM IST

लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए चलेगा अभियान, जिले में 2 लाख से अधिक गौवंश का होगा टीकाकरण

sirohi patrika

सिरोही. पिछले वर्ष राजस्थान में तबाही मचाने वाले लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए पशुपालन विभाग की ओर से अभियान चलाकर गौवंश में गोट पॉक्स वैक्सीन का टीकाकरण किया जाएगा। ताकि मवेशियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सके। यह अभियान 19 जून तक चलेगा। अभियान के तहत सिरोही जिले में करीब 2 लाख 5 हजार गौवंश का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर चिकित्सकों की टीम गठित कर दी है। जिला स्तर पर डॉ. दीपक राठौड़, एसवीओ जिला रोग निदान केन्द्र सिरोही को जिला नोडल अधिकारी एवं सभी ब्लॉक स्तर पर कार्यरत एसवीओ को ब्लॉक स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही माईक्रो प्लानिंग के अनुरूप वैक्सीनेटर्स (पशुु चिकित्सा सहायक एवं पशुुधन सहायक) अपने सुपरवाइजर (एसवीओ/वीओ) के दिशा निर्देश एवं विभाग के आदेशानुसार टीकाकरण कार्य करेंगे। विभाग की ओर से सभी चिकित्सा संस्थानाओं में वैक्सीन की आपूर्ति कर दी गई है।

गुजरात बॉर्डर से सटे गांवों में प्राथमिकता से होगा टीकाकरण

जिले में सर्वप्रथम गौशालाओं में संधारित गौवंश एवं गुजरात राज्य की सीमा से सटे गांवों में प्राथमिकता से टीकाकरण कार्य किया जाएगा। जिससे रिंग वैक्सीनेशन के अनुरूप कार्य किया जाकर गौवंश को लम्पी स्कीन डिजीज से बचाया जा सके।

सभी ब्लॉक स्तरीय पशुु चिकित्सा संस्थाओं में वैक्सीन की आपूर्ति कर दी गई है। पशु चिकित्सा संस्थाओं के स्तर पर टीकाकरण रिकॉर्डिंग रजिस्टर संधारण किया जाकर, राजस्व ग्राम, ग्राम पंचायत, पशुपालक का आधार /जनआधार व मोबाइल नंबर, पशु के ईयर टैग नम्बर आदि का रिकॉर्ड रखा जाकर प्रतिदिन किए गए कार्य की प्रगति से जिला कार्यालय को अवगत करवाएंगे। लम्पी स्कीन डिजीज से ग्रसित गौवंश के एपीसेन्टर की परिधि के आस-पास टीकाकरण बाद में करेंगे।

इन्होंने बताया..

जिले में लम्पी स्कीन डिजीज की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए टीकाकरण का कार्य शुरू कर दिया है। सिरोही जिले में करीब 2 लाख 5 हजार गौवंश का टीकाकरण किया जाएगा। अभियान 19 जून तक चलेगा।

डॉ. जगदीश प्रसाद बरबड़, संयुक्त निदेशक, पशुपालन विभाग सिरोही