29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Sirohi / संस्कारों से ही सभ्य समाज का निर्माण -श्यामसिंह

संस्कारों से ही सभ्य समाज का निर्माण -श्यामसिंह

- मंडवारिया बाल संस्कार विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Bharat Kumar Prajapat

•

Updated: 7 Mar 2020, 10:04 PM IST

संस्कारों से ही सभ्य समाज का निर्माण -श्यामसिंह

sirohi

जावाल.मंडवारिया स्थित बाल संस्कार विद्या मंदिर का 21वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जालोर विभाग के विभाग प्रचारक श्यामसिंह थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शिक्षा के साथ संस्कारों की बहुत आवश्यकता है क्योंकि संस्कारों से ही सभ्य समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण होता है। शिक्षा केवल कॅरियर निर्माण का साधन नहीं होना चाहिए उसे करैक्टर निर्माण होना चाहिए। बालकों में बचपन से ही अच्छे संस्कारों को शिक्षित करें ताकि आगे जाकर अच्छे नागरिक बन राष्ट्र निर्माण में सहयोगी बनें। विशिष्ट अतिथि मोहन राजपुरोहित थे। अध्यक्षता मंडवारिया सरपंच सविता देवी मेघवाल ने की।
संस्था प्रधान कांतिलाल पुरोहित ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। छात्रों ने देशभक्ति से ओतप्रोत नाटक उरी सर्जिकल स्ट्राइक, चंद्रशेखर आजाद समेत एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
समारोह में जावाल सरपंच विक्रम राणा, मनोरा सरपंच संतोष देवी, नवारा सरपंच नरपत सिंह देवड़ा, वराड़ा सरपंच तगाराम हीरागर, बरलूट सरपंच भरत माली, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष किशोर भाई पुरोहित, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष छगन घांची, जय गोपाल पुरोहित, जावाल प्रधानाचार्य नारायणलाल पुरोहित, कालन्द्री प्रयागराज स्कूल के निदेशक विजयसिंह परमार, भरत पुरोहित, डूंगर सिंह आदि का आतिथ्य रहा।
अतिथियों ने राज्य स्तर पर चयनित खिलाडिय़ों व प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। भामाशाह का सम्मान भी किया गया।