20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Sirohi / भाजपा के शहर व ग्रामीण मंडल अध्यक्षों की घोषणा: सिरोही व आबूरोड नगर मंडल पर सस्पेंस जारी

भाजपा के शहर व ग्रामीण मंडल अध्यक्षों की घोषणा: सिरोही व आबूरोड नगर मंडल पर सस्पेंस जारी

- भाजपा जिला प्रतिनिधि, जिलाध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया 10 को
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Bharat Kumar Prajapat

•

Updated: 8 Dec 2019, 8:15 PM IST

भाजपा के शहर व ग्रामीण मंडल अध्यक्षों की घोषणा: सिरोही व आबूरोड नगर मंडल पर सस्पेंस जारी

sirohi

सिरोही.भाजपा की ओर से जिला प्रतिनिधि व मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है। सिरोही व आबूरोड नगर मंडल अध्यक्ष की घोषणा अभी नहीं की गई है। जिलाध्यक्ष व प्रदेश प्रतिनिधि के लिए चुनाव प्रक्रिया दस दिसम्बर को होगी।
भाजपा जिला चुनाव अधिकारी दिनेश भट्ट ने बताया कि माउंट आबू से टेकम चंद भंभाणी, झाडोली से लीलाराम प्रजापत, रोहिड़ा से रोहित रावल, जावाल से नारायण सिंह राजपूत, कालंद्री से हीराराम माली, पालड़ी एम से नरपत सिंह, कैलाश नगर से गणेश कुमार पुरोहित, रेवदर से अनिल कुमार अग्रवाल, मंडार से रमेश चंद्र चौधरी, अनादरा से लक्ष्मणराम कोली, आबूरोड ग्रामीण से दिनेश खंडेलवाल को अध्यक्ष बनाया गया है।
मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि जिला प्रतिनिधियों में माउंट आबू से भास्कर अग्रवाल, झाड़ोली से भरत पुरोहित, रोहिड़ा से पुखराज प्रजापत, जावाल से तुलसी राम पुरोहित, कालंद्री से हमीराराम मेघवाल, पालड़ी एम से भरत कुमार, कैलाशनगर से भंवरलाल रावल, रेवदर से जयसिंह राव, मंडार से जगदीश कुमार, अनादरा से डायालाल दवे, आबूरोड ग्रामीण से नगाराम की घोषणा की गई।
उधर, जिला अध्यक्ष व प्रदेश प्रतिनिधि के लिए फॉर्म 10 दिसम्बर तक भरे जाएंगे। संगठन संंरचना के जिला सहयोगी दीपाराम पुरोहित ने बताया कि मंगलवार दोपहर 12 बजे जिला संंगठन संरचना प्रभारी दिनेश भट्ट जिला कार्यालय में आवेदन लेंगे। पुरोहित ने बताया कि जो कार्यकर्ता गत दो बार से सक्रिय सदस्य है वह अध्यक्ष व प्रदेश प्रतिनिधि के लिए आवेदन कर सकते हंै।
आबूरोड. भाजपा की ओर से रविवार को जारी सूची में आबूरोड ग्रामीण मंडल में दिनेश खंडेलवाल को मंडल अध्यक्ष चुना गया। वहीं आबूरोड नगर मंडल का नाम सूची से गायब रहने से सस्पेंस जारी रहा।
जिला चुनाव अधिकारी दिनेश भट्ट व प्रदेश सह चुनाव अधिकारी की ओर से जारी सूची में जिला प्रतिनिधि पूर्व मंडल अध्यक्ष नगाराम को बनाया। आबूरोड नगर मंडल की जगह रिक्त ही रही। ऐसे में लम्बे समय से आबूरोड नगर मंडल अध्यक्ष पद के लिए नियुक्ति को लेकर कार्यकर्ताओं में सस्पेंस बना रहा।
गौरतलब है कि भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष पद के लिए आए नामों पर सहमति नहीं बनने व आगामी नगरपालिका चुनाव को लेकर कई तर्क-वितर्क संगठन स्तर पर हो रहे हैं। सूत्रों की मानें तो मंडल अध्यक्ष राजेंद्र गोयल को आगामी नगरपालिका चुनाव तक नहीं बदलने को लेकर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने पैरवी की थी, वहीं भाजपा के एक अन्य धड़े के कार्यकर्ता भी लम्बे समय से मंडल अध्यक्ष पद पर कोई बदलाव नहीं होने के चलते नई नियुक्ति की मांग उठा रहे हैं।
माउंट आबू . पर्यटन स्थल में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष टेकचंद भंभाणी को नियुक्त किया गया। भाजपा प्रदेश सह चुनाव अधिकारी कैलाश मेघवाल व जिला चुनाव अधिकारी दिनेश भट्ट ने पत्र जारी कर निवर्तमान मंडल महामंत्री टेकचंद भंभाणी को अध्यक्ष पद पर नियुक्त दी है। भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रहे भास्कर अग्रवाल को जिला प्रतिनिधि बनाया है।