इधर, अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित जिले की आबू-पिण्डवाड़ा विधानसभा सीट से भी भाजपा ने एक बार फिर से समाराम गरासिया पर ही भरोसा जताकर मैदान में उतारा है। समाराम गरासिया 2003, 2013 और 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट से जीत दर्ज कर विधानसभा में पहुंच चुके हैं। अब चौथी बार उनको मैदान में उतारा है। पेशे से कृषक और पूर्व में एक फैक्ट्री में सुपरवाइजर व मजदूर संघ के नेता रहे समाराम गरासिया के सामने भी कांग्रेस ने अभी तक प्रत्याशी नहीं उतारा है।