बैठक में चुनाव व्यय पर्यवेक्षक की ओर से रिटर्निंग अधिकारी रेवदर दूदाराम हुड्डा से चुनाव से संबंधित तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की। साथी ही एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी, वीवीटी, एटी आदि टीमों के बारे में जानकारी लेते हुए फिल्ड में आ रही समस्याओं एवं शंकाओं पर विस्तृत चर्चा की और पूर्ण मुस्तैदी से काम करते हुए पारदर्शी एवं त्वरित गति से समस्या समाधान व निस्तारण पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।