जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. भंवरलाल व अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. भास्कर विश्नोई के मुताबिक चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था है। जिले की तीनों सीटों सिरोही-शिवगंज, रेवदर व पिण्डवाड़ा आबू क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान पर शांतिपूर्ण मतदान जारी है। सभी जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है। मतदान को लेकर युवाओं व महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया। कई मतदान केन्द्रों पर सुबह 7 बजे से ही मतदाताओं की कतारें लगी रही। जैसे जैसे समय बीता मतदाताओं की कतारें बढ़ती गई।