Assembly Elections 2023 ??िरोही। विधानसभा चुनाव को लेकर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी बढ़ने की आशंका है। इसको लेकर पुलिस व प्रशासन की तस्करों पर पैनी नजर रहेगी। चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद है और शराब, अफीम, डोडा, शराब की तस्करी तथा अवैध शस्त्रों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने शराब तस्करों की सूची बनाकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द उन पर शिकंजा कसा जाएगा। पुलिस का मानना है कि शराब तस्करों व अवैध शस्त्रों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करके शांतिपूर्ण मतदान कराया जाएगा।