अलसुबह होने से लोगों की चहल-पहल कम होने पर भालू लंबे समय तक आराम से सडक़ के बीचोंबीच विचरण करते हुए अठखेलियां करने के बाद बिना किसी डर के धीरे धीरे मिनिस्टर कॉटेज की ओर जाने वाले मार्ग की ओर रवाना हो गया। जहां से वह हर्बल गार्डन पार्किंग में पर्यटकों की ओर से फेंकी गई खाद्य सामग्री खाने के लिए तलाशता रहा।