6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाप रे! मंदिर के पास ऐसी हालत

शहर के कालका तालाब जाने वाले रास्ते पर देर रात शराबी बैठे रहने से श्रद्धालु समेत राहगीारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। शाम ढलते ही शराबी आना शुरू हो जाते हैं। जो देर रात तक बैठे रहते हंै। रोक-टोक नहीं होने से तालाब के किनारे व झाडिय़ों को ओट में बैठक कर शराब पीते हैं। प्रशासन की उदासीनता का खमियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इस मार्ग पर कालका माता मंदिर, अर्बुदा गोशाला, मोना कॉलोनी होने के कारण आवाजाही रहती है लेकिन शाम ढलते ही इस मार्ग पर आवाजाही बंद हो जाती है। पूरे मार्ग पर शराबी बैठे रहने से लोगों को डर महसूस होता है। साथ ही मार्ग पर रोड लाइट नहीं होने से अंधेरा रहता है। व्यस्त मार्ग होने के बावजूद नगर परिषद रोड लाइट नहीं लगा रही है।
कमरे में पव्वे के ढेर
कालका मंदिर के पास में ही एक भवन बना हुआ है। भवन जर्जर होने से पिछले कई समय से खाली है। शराबियों ने इसे शराब पीने का अड्डा बना दिया है। भवन में शराब की बोतलें व पव्वे पड़े हैं।शाम होते ही इस भवन में दो-तीन शराबी तो बैठे रहते हंै। शाम के समय श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने भी नहीं आ पाते हैं।
पुलिस नहीं करती गश्त
मंदिर में दर्शन करने आए लोगों ने बताया कि रात को पुलिस गश्त करने भी नहीं आती। पुलिस रात में एक बार भी गश्त कर ले तो काफी राहत मिल सकती है।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग