8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नीट और जेईई की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए आई बड़ी खबर, अब राजस्थान के इस जिले को भी मिलेगी कोटा जैसी कोचिंग

नीट, जेईई की तैयारी करने वाले हर बच्चे का सपना होता है कि वह कोटा जाकर तैयारी करें, लेकिन कई बच्चे परिवार से दूर रहकर कोचिंग नहीं लेना चाहते या कुछ बच्चों की आर्थिक स्थति इस बात की इजाजत नहीं देती कि कोटा के महंगे हॉस्टल में रहकर तैयारी कर सके।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 17 Mar 2024, 11:15 AM IST

photo1710654298.jpeg

नीट, जेईई की तैयारी करने वाले हर बच्चे का सपना होता है कि वह कोटा जाकर तैयारी करें, लेकिन कई बच्चे परिवार से दूर रहकर कोचिंग नहीं लेना चाहते या कुछ बच्चों की आर्थिक स्थति इस बात की इजाजत नहीं देती कि कोटा के महंगे हॉस्टल में रहकर तैयारी कर सके। ऐसे में बच्चों के लिए कोटा के बेस्ट कोचिंग इन्टीट्यूट मोशन एजुकेशन ने आबूरोड में अपना स्टडी सेंटर शुरू किया है।

सेंटर डायरेक्टर डॉ. निकिता भाटी ने बताया कि आबूरोड में उम्मेद इंटरनेशनल स्कूल में मोशन का स्टडी सेंटर शुरू हो गया है। अब आबूरोड में भी विद्यार्थियों को कोटा जैसी कोचिंग का अनुभव मिलेगा। इसके लिए मोशन कोटा द्वारा आबू रोड में ही सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई है, जो विद्यार्थियों को कोटा में मिलती है। उन्होंने बताया कि यहां के बच्चों को अब नीट जेईई फाउंडेशन कोर्सेज के लिए कहीं और जाने की जरुरत नहीं है। यहां बच्चों के व्यक्तित्व पर भी पूरा ध्यान दिया जाएगा और वे बिना किसी दबाव के हॉस्टल में रहकर शांत माहौल में पढ़ सकेंगे।
यह भी पढ़ें : एग्जाम देने से पहले अभ्यर्थियों को करना होगा ऐसा, पेपर लीक को रोकने के लिए RPSC ने उठाया ये बड़ा कदम


डॉ. निकिता भाटी ने बताया कि मोशन एजुकेशन के पास साइंस आधारित प्रतियोगिता परीक्षाओं जैसे जेईई मेन और एडवांस्ड, नीट, ओलंपियाड और विज्ञान संकाय से संबंधित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने का दो दशक का अनुभव है। मोशन के देशभर में 60 से अधिक सेंटर है। आईआईटीयन नितिन विजय यानी एनवी सर मोशन एजुकेशन के संस्थापक और सीईओ है। मोशन ने कोटा कोचिंग की अपनी विशेषज्ञता, फेकल्टी, अध्ययन सामग्री, मोशन लर्निंग एप और अन्य तकनीकी मदद आबूरोड सेंटर को प्रदान की है।