17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा का हल्ला बोल प्रदर्शन: कांग्रेस के राज में कानून व्यवस्था चौपट होने का आरोप

सिरोही. बिगड़ी कानून व्यवस्था, महिलाओं, बच्चियों के साथ छेड़छाड़, बलात्कार और दलितों पर अत्याचारों के प्रति राज्य सरकार एवं प्रशासन को जगाने के लिए प्रदेशव्यापी आह्वान पर सोमवार को यहां जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित के नेतृत्व में हल्ला बोल प्रदर्शन किया गया। इसके बाद जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Bharat Kumar Prajapat

•

Updated: 5 Oct 2020, 8:45 PM IST

भाजपा का हल्ला बोल प्रदर्शन: कांग्रेस के राज में कानून व्यवस्था चौपट होने का आरोप

sirohi

सिरोही.बिगड़ी कानून व्यवस्था, महिलाओं, बच्चियों के साथ छेड़छाड़, बलात्कार और दलितों पर अत्याचारों के प्रति राज्य सरकार एवं प्रशासन को जगाने के लिए प्रदेशव्यापी आह्वान पर सोमवार को यहां जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित के नेतृत्व में हल्ला बोल प्रदर्शन किया गया। इसके बाद जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
पुरोहित ने अनादरा क्षेत्र में बालिका की बलात्कार के बाद हत्या के मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करवाने, परिवार को दस लाख का मुआवजा व एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। साथ ही, आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपराधों पर नियंत्रण में विफल रहे हैं। नेशनल क्राइम रेकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार राजस्थान बलात्कार के मामलों में पहले नंबर पर है। अपराधों के मामले में दूसरे स्थान पर है। यह स्थिति चिंतानजक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।
भाजपा प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह ने कहा कि प्रदेश में माताओं-बहनों पर अत्याचार की लंबी फेहरिस्त है लेकिन न्याय दिलाने के लिए सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी है। डकैती, हत्या, लूटपाट के मामले भी बढ़ रहे हैं। सांसद देवजी पटेल ने कहा कि 20 महीनों में प्रदेश अपराधों की राजधानी बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के राज में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। महिलाओं के प्रति दरिंदगी बढ़ गई है। अपराधी बेलगाम हो गए हैं।
इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, विधायक जगसीराम कोली, जिला महामंत्री जय सिंह राव, योगेंद्र गोयल, दुर्गा राम गरासिया, पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश दवे, लुम्बाराम चौधरी, जिला उपाध्यक्ष कालूराम चौधरी, नारायण देवासी, दिलीप सिंह, ताराराम माली, किरण पुरोहित, जिला मंत्री दुर्गेश शर्मा, तुलसी राम पुरोहित, छगन घांची, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश कोठारी, नगर मंडल अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल, दिनेश खंडेलवाल, भूपेंद्र साभरिया, नारायण सिंह, माणक प्रजापत, भारमा राम गरासिया, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष मोरवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हेमंत पुरोहित, मन की बात के जिला संयोजक मांगू सिंह बावली, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनीष पुरोहित, एससी मोर्चा महामंत्री मगन कोली, जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष हिम्मत राजपुरोहित, आईटी जिला संयोजक विनोद रावल, अशोक पुरोहित, जबर सिंह चौहान, सुरेश सगरवंशी, अरुण ओझा, गीता पुरोहित, मनी बाई, गोपाल माली, बाबूसिंह, दमयंती डाबी, हेमलता पुरोहित आदि उपस्थित थे।