साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने नगर परिषद सभापति से मिलकर घटना पर नाराजगी प्रकट करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग रखी। भाजपा पदाधिकारियों व पार्षदों ने कहा कि देश की शान राष्ट्रीय ध्वज को कचरे की गाडी में डालना शर्मनाक कृत्य है। इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। तिरंगे का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपाइयों ने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की।
राष्ट्रीय ध्वज की गौरव गरिमा का अपमान भाजपा जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी ने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर एक से अधिक भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को लापरवाही पूर्वक कचरा वाहन में अस्त-व्यस्त तरीके से ले जाने की घटना घोर लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक की घटना व मामले के प्रति अनभिज्ञता समझ से परे है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली, पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत पुरोहित, किसान नेता मांगूसिंह बावली, पूर्व मंडल अध्यक्ष महिपालसिंह चारण आदि ने भी रोष प्रकट करते कहा कि भाजपा शहीदों और तिरंगे का हमेशा सम्मान करती है। जबकि इस आयोजन में राष्ट्रीय ध्वज की गौरव गरिमा का अपमान किया गया है। सभी ने नगर परिषद प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। नेता प्रतिपक्ष मगनलाल मीणा, पार्षद अरुण ओझा, गीता पुरोहित आदि ने भी कार्रवाई की मांग की।
आयुक्त के खिलाफ खोला मोर्चा, बर्खाश्त करने की मांग इस दौरान भाजपाइयों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नगर परिषद आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सभी ने एक स्वर में आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की। भाजपा नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल ने इसे राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम का उल्लंघन बताया और कहा कि जिस प्रकार नगर परिषद आयुक्त ने बयान देकर पल्ला झाडऩे की कोशिश की है, वह माफी योग्य नहीं है।
इनकी रही उपस्थित इस दौरान नगर महामंत्री जब्बरसिंह चौहान, विजय पटेल, पार्षद सुरेश सगरवंशी, गोविंद माली, मणिदेवी माली, प्रवीण राठौड़, मीडिया प्रभारी चिराग रावल, दीपेंद्रसिंह, नगर मंत्री अजय भट्ट, भाजयुमो नगर अध्यक्ष रिक्षितसिंह कोटेशा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष कपूर पटेल, किसान मोर्चा अध्यक्ष ललित प्रजापत, सुनील गुप्ता, बाबूसिंह, गोविंद सैनी, भंवर माली, रणछोड़ पुरोहित, अनिल प्रजापत, जयदीपसिंह, हरिकिशन रावल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
एडीएम को दिया ज्ञापन, कार्रवाई की मांग की इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में राज्यपाल के नाम एडीएम कालूराम खोड़ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि मशाल रैली के बाद राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को नगर परिषद की कचरा गाड़ी में डालकर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया गया। इससे जनता की भावनाएं आहत हुई। आरोप लगाया कि नगर परिषद के गैर जिम्मेदाराना रवैये के कारण राष्ट्र के गौरव तिरंगे का अपमान हुआ और आयुक्त का बयान भी गैर जिम्मेदाराना बताया। इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की की मांग की। इसके अलावा म्यूजिकल नाइट कार्यक्रम में भी में देशभक्ति गीतों की बजाय धूम धड़ाका और फिल्मी गीतों पर भोंडा प्रदर्शन करने का आरोप लगाया।
इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विरेंद्र सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी, दिलीप सिंह मांडाणी, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल, मोर्चा जिला अध्यक्ष गोपाल माली, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल, पार्षद अरुण ओझा, गोविंद माली, गीता पुरोहित, मणि देवी माली, सुरेश सागरवंसी, अशोक पुरोहित, हेमंत पुरोहित, महिपाल चारण, मांगू सिंह बावलि, बाबू सिंह माकरोड़ा, कपूर पटेल, प्रीति चौहान, दीपेंद्र सिंह पीथापुरा, रणछोड़ प्रजापत, अजय भट्ट, अनिल प्रजापत, भंवर माली आदि मौजूद थे।