17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा प्रदेश महामंत्री पहुंचेे भजनलाल शर्मा आबूरोड, कहा – गहलोत सरकार योजनाओं के नाम बदलकर बटोर रही झूठी वाहवाही

प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में गहलोत सरकार का कार्यकाल पूरी तरह विफल हो चुका है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Darshan Sharma

•

Updated: 30 Jan 2021, 8:51 PM IST

भाजपा प्रदेश महामंत्री पहुंचेे भजनलाल शर्मा आबूरोड, कहा - गहलोत सरकार योजनाओं के नाम बदलकर बटोर रही झूठी वाहवाही

आबूरोड में भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा का अभिनंदन करते कार्यकर्ता।

आबूरोड. भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा के गुजरात प्रवास के दौरान शहर के चेकपोस्ट चौराहे पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में गहलोत सरकार का कार्यकाल पूरी तरह विफल हो चुका है। वर्तमान सरकार पूर्व सरकार की योजनाओं के नाम बदलकर झूठी वाहवाही बटोरने का प्रयास कर रही है। आज प्रदेश में महात्मा गांधी आयुष्मान योजना को लागू कर रही है। वह केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना को महात्मा गांधी आयुष्मान योजना बताकर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। पूर्व में भाजपा सरकार द्वारा भामाशाह योजना के तहत निशुल्क इलाज किया जा रहा था। जिसे लगभग 1 वर्ष पूर्व बंद कर दिया गया था व वर्तमान में केंद्र की योजना को अपनी योजना बनाकर वाह-वाह लूटने का प्रयास किया है, जो निंदनीय है। प्रदेश महामंत्री शर्मा ने नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष मगनदान चारण व उपाध्यक्ष रविंद्र शर्मा को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर जनता के काम तत्परता से करने के लिए प्रेरित किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र साम्बरिया, महामंत्री राजेंद्र सेन, पूर्व यूआइटी चेयरमैन सुरेश कोठारी, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष मोरवाल, युवा मोर्चा महामंत्री दीपेश अग्रवाल, मनीष परसाई, मनीष सोनी, तपेश सेन आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।