16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने ली गहलोत सरकार की चुटकी, कहा – राज्य को महिला उत्पीडऩ व बेरोजगारी में बनाया अव्वल

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने राजस्थान को हर क्षेत्र में अव्वल बना दिया है। महिला उत्पीडऩ हो या कानून व्यवस्था,या पेट्रोल-डीजल की कीमतें हो। पूरा राजस्थान इस सरकार से पीडि़त है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Darshan Sharma

•

Updated: 21 Jun 2022, 8:40 PM IST

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा  ने ली गहलोत सरकार की चुटकी, कहा - राज्य को महिला उत्पीडऩ व बेरोजगारी में बनाया अव्वल

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने ली गहलोत सरकार की चुटकी, कहा - राज्य को महिला उत्पीडऩ व बेरोजगारी में बनाया अव्वल


आबूरोड. भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा के आबूरोड पहुंचने पर विष्णु धर्मशाला में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने सेना में अग्निवीर योजना की शुरुआत कर सेना को मजबूती देने का कार्य किया है। इससे देश में बेरोजगारों को सेना में सेवा देने का मौका मिलेगा। हर घर से सैनिक निकलेंगे।
उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने राजस्थान को हर क्षेत्र में अव्वल बना दिया है। महिला उत्पीडऩ हो या कानून व्यवस्था,या पेट्रोल-डीजल की कीमतें हो। पूरा राजस्थान इस सरकार से पीडि़त है। युवा रोजगार को रो रहा है और ये सरकार परीक्षाएं करवाकर उनको रद्द करवाकर बेरोजगारों का उपहास कर रही है। कार्यक्रम में नगरपालिका उपाध्यक्ष रवि शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सनी जैन व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दीपेश अग्रवाल ने प्रदेशाध्यक्ष का अभिनंदन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष विपुलकुमार ने कहा कि राजस्थान की सरकार कुछ ही दिनों की मेहमान है। अब राजस्थान के युवाओं ने ठान लिया है कि उनका साथ हमेशा भाजपा सरकार देती है। प्रदेश मंत्री रामकेश मीना ने राज्य सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। जिलाध्यक्ष गोपाल माली ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा से पूरी कांग्रेस सरकार भयभीत है। जोधपुर व करोली हिंसा के बाद युवा मोर्चा को पीडि़तो से मिलने से रोकने प्रयास किया, लेकिन युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने पीडि़त परिजनों से मुलाकात की। कार्यक्रम में जिला महामंत्री अनिल प्रजापत, गणपत सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र साम्बरिया, मंडल महामंत्री अजय वाला, दिनेश सेन, गणेश आचार्य, एससी मोर्चा अध्यक्ष राजीव मारू, महिला मोर्चा अध्यक्ष राजकंवर कछावा, पार्षद राजेंद्र गहलोत, नीरज शर्मा, रमेश वैष्णव, दिलीप सोनी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आबूरोड. नगरपालिका प्रशासन ने शहर में चल रहे सीवरेज कार्य में बरती जा रही लापरवाही को लेकर को रूडिप के एक्सईएन को नोटिस जारी कर कार्य दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए हैं। पिछले दिनों पालिकाध्यक्ष की ओर से विभिन्न वार्डों में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया था। इसमें पाया गया कि फर्म की ओर से शहर में जगह-जगह खड्डे किए गए हैं। कार्य पूरा होने के बाद बी कई स्थानों पर मलबा ज्यों का त्यों पड़ा हु था। कार्य के दौरान आस-पास की नालियों में मलबा डालने से पानी की निकासी अवरूद्ध होने से सड़क पर गंदा पानी फैल रहा है। कार्य में खुदाई के कारण जगह-जगह से सडक क्षतिग्रस्त होने से आमजन को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कार्यों में लापरवाही के चलते पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर रूडिप के अधिशासी अभियंता को नोटिस जारी कर सम्बंधित फर्म को कार्य में बरती जा रही लापरवाही को दुरस्त करने के लिए निर्देश दिए हैं। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि कार्यों में सुधार नहीं होने पर नगरपालिका अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।