आबूरोड. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के बैनर तले बुधवार को आकराभट्टा स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष रसीद खान गौरान की अध्यक्षता में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर द्वेषपूर्ण राजनीति कर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी को ईडी के बार-बार परेशान करने व लोकतंत्र का हनन करने का आरोप लगाया। सरकार की ओर से शुरू की जा रही अग्निपथ योजना व बढती मंहगाई के विरोध में आकरा भटटा स्थित कार्यालय से रैली निकाली गई। भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष रसीद खान ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को केंद्र की मोदी सरकार द्वेषता राजनीति राजनीति कर सरकारी एजेंसियों से परेशान करने का कार्य कर रही है, लेकिन देश की जनता राहुल गांधी के साथ खड़ी है। पूर्व विधायक लालाराम गरासिया, पूर्व प्रधान अणदाराम गरासिया, जिला उपाध्यक्ष सुभाष चौधरी, गणका सरपंच ललिता देवी गरासिया, नारायण लाल सोनल, ब्लॉक उपाध्यक्ष डूंगरसिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष हीरसिंह इंदा, ब्लॉक संगठन महामंत्री अमराराम गरासिया, कोषाध्यक्ष मुकेशकुमार परमार, महासचिव मोहनप्रकाश गौतम, पूर्व अनुसुचित जाति ब्लॉक अध्यक्ष देवीलाल भाटी, नेताराम बंजारा, महासचिव बाबूलाल लौहार, सचिव अब्दुल अजीज कायमखानी, महासचिव भबूतमल भूरेशा, धमैश जैन, मेघा गोस्वामी, सागरमल अग्रवाल, नारायणलाल परमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।