जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लुनियापुरा निवासी किशन कहार, जगदीश कहार, दिनेश कहार, अर्जुन कहार, किशन कहार व लालाराम कोली के सहयोग से रस्सी व ट्यूब के साथ युवक को नदी से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। नदी से बाहर निकलने पर युवक ने राहत की सांस ली। काफी देर तक एक चट्टान पर बैठकर निकालने से युवक डरा हुआ होने से उसे प्राथमिक उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान ताराचंद परिहार, जयंतीलाल मारू, जयंतीलाल प्रजापत आदि ग्रामीण मौजूद थे।