शिवगंज जो कि एक व्यापारिक शहर है तथा यहां की तमाम गतिविधियां शादी ब्याह की सीजन में होने वाली ग्राहकी पर ही निर्भर करती है। एक अनुमान के मुताबिक यहां प्रत्येक सीजन में भारी संख्या में लोग शादी ब्याह का कपडा खरीदने तथा स्वर्ण आभूषण बनवाने के लिए पहुंचते है, लेकिन इस बार यहां का व्यापार रसातल पर पहुंचने के कगार पर आकर खडा हो गया है। इसकी प्रमुख वजह जवाई नदी किनारे पुलिस प्रशासन की ओर से स्थापित की गई निगरानी चौकी है। जहां शिवगंज में प्रवेश करने वाले प्रत्येक वाहन की सघन जांच की जाती है। इस वजह से खरीदारों ने शिवगंज की तरफ खरीदी के लिए आना ही बंद कर दिया है।