सिलिकोसिस पीडि़त व आश्रितों को संबल
सरूपगंज. धनारी गोलिया के सिलिकोसिस पीडि़त ताराराम, खुमाराम, गणेशराम, अमराराम, भेराराम एवं राजेन्द्र मेघवाल के घर पर शुक्रवार को सिरोही जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष अब्दुल हमीद कुरैशी ने आक्सीजन के दस सिलैंडर दिए तथा राशन सामग्री भी देने का आश्वासन दिया। इस दौरान नीबाराम गरासिया, पिंकी मेघवाल, दुर्गेश, सिराज मेमन व मोटाराम मेघवाल मौजूद थे।