इकलौता बेटा था जसवंत....
जानकारी के मुताबिक झामरफली निवासी पाबूरी पत्नी अमृत कुमार गरासिया के तीन पुत्रियाें के बीच जसवंत इकलौता बेटा था। जसवंत 6 वर्ष का था। माता-पिता ने हाल ही करीब 20 दिन पहले ही उसका स्कूल में एडमिशन कराया था। उनको क्या पता कि उनके इकलौते बेटे को कुत्ते नोंच डालेंगे। अन्यथा वे उसे अकेला नहीं छोडते। वह हर रोज की तरह से खेल रहा था। इसी दौरान आवारा श्वानों ने हमला कर दिया, उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर आए भी , लेकिन उसे बचा नहीं सके। तब तक श्वान उसे अपना निवाला बना चुके थे।