मंडार.थाना परिसर में बुधवार सुबह रेवदर उपखंड अधिकारी गोविन्दसिंह चारण की अध्यक्षता में मुस्लिम समाज के पवित्र रमजान माह व हिन्दू समाज के आखातीज पर्व को लेकर सीएलजी सदस्यों की बैठक हुई। डीएसपी फाऊलाल मीणा व थाना प्रभारी छगनलाल डांगी का आतिथ्य रहा।
उपखंड अधिकारी ने बताया कि कोरोना महामारी से पहले बचाव जरूरी है। सभी को एकजुट कर इस समय में भावनाओं से हटकर विवेक से काम करना होगा। उन्होंने रमजान में घर में ही इबादत करने व नमाज पढऩे की अपील की। आखातीज पर शादी-ब्याहों को टालने की अपील की।
बैठक में व्यापारी संघ अध्यक्ष नरसाराम माली, उप सरपंच देवीसिंह देवड़ा, चंदनसिंह परिहार, मौलाना कमालुद्दीन अकबरी, सवाराम माली, प्रवीण सुराणा, फजल मोहम्मद, मास्टर अशरफ, कालूराम घांची, नरभाराम पुरोहित, अनवर खां शेख, दीपक माली, हाजी रफीक खां कुरैशी आदि मौजूद थे।