प्रभारी मंत्री महेन्द्र चौधरी रविवार को एक दिवसीय जिले के दौरे पर रहे। प्रभारी मंत्री चौधरी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार की ओर से 4 वर्ष में किए गए विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाने को लेकर आयोजित जिला स्तरीय प्रदर्शनी का उदघाटन किया और इसके बाद प्रेस वार्ता में सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को गिनाया। इस मौके पर पेपर लीक मामले में किए गए सवाल पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि पेपर लीक होना गलत है। जो विद्यार्थी पढकऱ जाता है, उसको काफी तकलीफ होती है, लेकिन यह पहली ऐसी सरकार है जिसमें मामला सामने आते ही आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हुई है और उनको जेल भेजा गया है। मुख्यमंत्री की भावना रही है कि अपराधी चाहे कितना भी बड़ा क्यों नहीं हो, उसको बख्शा नहीं जाएगा। यह संदेश राजस्थान की सरकार ने दिया। वरना ऐसे कई राज्य है, जहां पेपर लीक हुए और अपराधी आज दिन तक नहीं पकड़े गए है। पेपर लीक रोकने के लिए सरकार कठोर से कठोर कार्रवाई करेगी। प्रेस वार्ता के दौरान सरकार के विभिन्न विकास कार्यों को को गिनाया।