बारिश के चलते माउंट की वादियों में सोमवार को दिन में भी धुंध छाई रही, जिससे वाहनचालकों को लाइटें जलाकर वाहन चलाने पड़े। दिन में धुंध का आवागमन बना रहा।
देश विदेश से आए कई सैलानियों ने जहां माउंट आबू की ठंडक का लुत्फ उठाते हुए पर्यटन यात्रा के हसीन पलों को कैमरे में कैद किया। वहीं कई लोगों को अचानक बदल रहे मौसमी मिजाज के चलते सर्दी, बुखार, जुकाम, खांसी आदि व्याधियों से भी परेशान होते देखा गया। दिन में सर्दी का असर रहने से लोगों ने ठंड से बचने की जुगत में चाय की थडिय़ों पर अदरक की चाय का स्वाद लेते हुए भारी भरकम ऊनी लबादों का भी सहारा लिया।