20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Sirohi / कॉलेज छात्रसंघ चुनाव 2019: अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, विद्यार्थी चुनेंगे अपने नेता

कॉलेज छात्रसंघ चुनाव 2019: अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, विद्यार्थी चुनेंगे अपने नेता

- अधिकारियों ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण, पुलिस जाप्ता रहेगा तैनात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Bharat Kumar Prajapat

•

Updated: 26 Aug 2019, 7:27 PM IST

कॉलेज छात्रसंघ चुनाव 2019: अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, विद्यार्थी चुनेंगे अपने नेता

sirohi

सिरोही. जिले में संचालित राजकीय महाविद्यालयों में मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव होंगे। मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू होगी जो दोपहर एक बजे तक चलेगी। मतदान शांतिपूर्ण करवाने को लेकर कॉलेज प्रशासन मुस्तैद है। पुलिस जाप्ता भी तैनात रहेगा। बुधवार को परिणाम घोषित किया जाएगा। उधर, उम्मीदवारों ने सोमवार को व्यक्तिगत सम्पर्क में ताकत झोंक दी।
जिला मुख्यालय स्थित पीजी कॉलेज में सात मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। एसपी कल्याणमल मीना, कोतवाली थाना प्रभारी बुद्धाराम विश्नोई, प्राचार्य डॉ. केके शर्मा व अन्य अधिकारियों ने सोमवार को व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस बार 2812 मतदाता अपने नेता चुनेंगे। प्राचार्य ने बताया कि मतदान के दौरान मोबाइल व अन्य सामग्री प्रतिबंधित रहेगी। अहिंसा सर्किल व सरकेएम स्कूल के बाहर बेरिकेड लगाए जाएंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.अनुपमा साहा ने बताया कि प्रत्येक मतदान दल में मतदाताओं की संख्या अनुसार व्याख्याताओं व सहायक कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। विज्ञान भवन परिसर में केवल महाविद्यालय परिचय पत्रधारी छात्रों को ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रत्याशी प्रत्येक बूथ पर अभिकर्ता नियुक्त कर सकेंगे। मतदान के दौरान शांति व्यवस्था के लिए अनुशासन समिति का गठन किया गया है।
महिला कॉलेज की प्राचार्य डॉ.कमला बंधु ने बताया कि 581 मतदाता हैं। इनके लिए दो केन्द्र बनाए गए हैं। मतदान के दौरान प्रत्येक विद्यार्थी की वीडियोग्राफी होगी। फर्जी मतदाता पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, विधि कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नवनीत कुमार वर्मा ने बताया कि 202 मतदाता हंै। इनके लिए एक मतदान केन्द्र बनाया है।

ये हैं मैदान में
सिरोही पीजी कॉलेज
अध्यक्ष पद के लिए देवेन्द्रसिंह, बलवंत देवासी, उपाध्यक्ष के लिए डिम्पल वर्मा, हार्दिकसिंह चौहान, महासचिव के लिए प्रवीण कुमार मीणा, शैलेष राजपुरोहित, संयुक्त सचिव के लिए अभिषेक माली, भीमाराम मैदान में हैं।

सिरोही विधि कॉलेज
सिरोही विधि कॉलेज में अध्यक्ष पद के लिए चम्पालाल, प्रफुल्ल कुमार, सुरेश कुमार, उपाध्यक्ष के लिए किरण वैष्णव, ट्रिंकल अग्रवाल, प्रवीण कुमार चौहान, महासचिव के लिए अरविन्द कुमार, किरण कुमारी, धीरज कुमार, संयुक्त सचिव के लिए बन्टूसिंह, राहुल टेलर व लक्षिता अग्रवाल मैदान में हैं।

महिला कॉलेज
महिला कॉलेज में अध्यक्ष पद के लिए नेहल गोयल, पूजा कुमारी, सपना कुमारी, उपाध्यक्ष के लिए बसंती कुमारी, मनीषा माली, महासचिव के लिए पूजा कुमारी, शोभा कंवर परमार व संयुक्त सचिव के लिए किरण चौधरी, रुकमणि मालवीय मैदान में हैं।