
संतों व धार्मिक गुरुओं का सम्मेलन कल से होगा शुरू, तैयारियों में सजा डायमंड हॉल
आबूरोड. विश्व में 'शांति और सौहार्द तथा परमात्मा का सत्य स्वरूप' विषय पर मंथन के लिए देशभर से ब्रह्माकुमारी संस्थान के मुख्यालय शांतिवन में संतों का जमावड़ा शुरू हो गया है। सभी धर्मों के नेता, धार्मिक, आध्यात्मिक नेता, महामण्डलेश्वर व संत-महात्मा भाग लेने पहुंच रहे हैं। रविवार सुबह 10 बजे सम्मेलन का उद्घाटन होगा। सम्मेलन संस्थान के शांतिवन स्थित डायमंड हॉल में होगा। संत महात्माओं के स्वागत के लिए पूरे शांतिवन को सजाया गया है। सम्मेलन सौ संत, 30 महामण्डलेश्वर व जगदगुरू भाग लेंगे। सम्मेलन का उदघाटन संस्थान की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी, संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मुन्नी, महासचिव बीके निर्वेर, अतिरिक्त महासचिव बीके बृजमोहन, धार्मिक प्रभाग की अध्यक्षा बीके मनोरमा, मुख्यालय संयोजक बीके रामनाथ समेत वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में होगा।
आबूरोड. समीपवर्ती खारा गांव में करीब एक पखवाड़ा पूर्व लापता एक वृद्धा का कंकाल पहाड़ी के पास नाले में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। रीको पुलिस उप निरीक्षक सूराराम ने बताया कि खारा निवासी अणदू पत्नी कलाराम गरासिया अपनी बेटियों के घर आती जाती रहती थी। 4 जून को कहीं लापता हो गई। परिजनों की रिपोर्ट पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी। शनिवार को खारा गांव में पहाड़ी के पास नाले में शव मिलने पर मौका मुआयना किया गया। खारा निवासी अणदू गरासिया के रूप में शिनाख्त हुई है।
आबूरोड. समीपवर्ती मोरथला गांव में भिंडी की फसल पर दवाई छिड़कने के बाद एक युवक की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के अनुसार मोरथला निवासी भैराराम (18) पुत्र कालूराम भील शुक्रवार को भिंडी की फसल पर दवाई छिड़कने के बाद घर आया था। बेहोश होने पर उसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
Published on:
18 Jun 2022 11:14 pm
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
