सिरोही.जिलेभर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सिरोही नगर परिषद के सभापति महेन्द्र मेवाड़ा मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव निकले। मेवाड़ा का उपचार घर पर ही चल रहा है।
उधर, सीएमएचओ ने बताया कि मंगलवार को जिले में 46 मरीज मिले हैं। ऐसे में वर्तमान में जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 1678 पहुंच गई है। सिरोही शहर में 18, रेवदर में 3, आबूरोड में 1, माउंट आबू में 7, पिण्डवाड़ा में 4, शिवगंज में 6, पावापुरी में 3, गोयली में 3, सरतरा में एक मरीज मिला है।