प्रश्न: किन लोगों को विशेष सावधानी की जरूरत है?
उत्तर: वैसे तो सभी उम्र के लोग सचेत रहें तो संक्रमण से बच सकते है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों के साथ हृदयरोग, रक्तचाप, डायबिटीज, कैंसर आदि के रोगियों को विशेष ध्यान रखना होगा। मौसम परिवर्तन में गर्भवती महिलाएं भी सतर्क रहें। ऐसे लोगों को वायरस जल्द चपेट में ले सकता है।