पुलिस ने बताया कि आरोपी राष्ट्रीय मानवाधिकार एण्ड एंटीकरप्शन मिशन के नाम वीआईपी कार्ड बनाकर उसकी आड में तस्करी कर रहे थे। मामले में केसुन्दा छोटी सादड़ी प्रतापगढ़ निवासी गुणवंतलाल पुत्र नाथूलाल नागदा व गोदावरी बस्ती छोटी सादड़ी निवासी नरेंद्रसिंह पुत्र ओंकार सिंह कंडारा को गिरफ्तार किया है। पुलिस को लग्ज़री कार में छिपाए अफ़ीम के दूध को बाहर निकालने के लिए टूल्स किट की सहायता से कार के नट, बोल्ड सहित पुर्जे तक खोलने पड़े। पुलिस की इस कार्रवाई में कांस्टेबल दिनेश कुमार की प्रमुख भूमिका रही।साथ ही थानाधिकारी हरिसिंह राजपुराेहित, कांस्टेबल दिनेश कुमार, तेजाराम, परमेश्वरलाल, ईश्वरलाल, पुनाराम की टीम शामिल थी।