सिरोही। विधानसभा चुनावों को लेकर सिरोही पुलिस की ओर से गुजरात बॉर्डर पर निगरानी बढ़ा दी गई है। आबूरोड रीको पुलिस की ओर से विधानसभा चुनाव को लेकर बॉर्डर पर निगरानी बढ़ाने के चलते रविवार को मावल पुलिस चौकी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक कार में छुपा कर ले जाई जा रही 3 करोड़ 15 लाख रुपए की हवाला की रकम पकड़ी है। इस मामले में पुलिस ने कार जब्त कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।