15 कार्मिकों का रहेगा स्टाफ, कुछ लगाए
जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने बताया कि अनादरा चौराहा पर शांतिनगर में साइबर थाने की आज से शुरुआत होगी। इस साइबर थाने का कार्यक्षेत्र पूरा जिला रहेगा। यहां एक डीएसपी, एक सीआई, दो एसआई, तीन एएसआई, दो हैड कांस्टेबल, पांच कांस्टेबल सहित 15 कर्मियों का स्टाफ रहेगा। इनमें से कुछ कार्मिक लगा दिए हैं और अन्य कार्मिक भी जल्द नियुक्त कर दिए जाएंगे। यहां साइबर क्राइम में ट्रेनिंग ले चुका एक्सपर्ट स्टाफ तैनात रहेगा। जिलेभर में कहीं भी साइबर क्राइम होने पर यहां से ही अनुसंधान होगा। जिला प्रभारी मंत्री महेन्द्र चौधरी व सीएम सलाहकार विधायक संयम लोढा साइबर थाने की शुरुआत करेंगे।