सिरोही.शिवगंज के विकास अधिकारी प्रमोद दवे ने ग्राम पंचायत मनादर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बने आइसोलेशन सेंटर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रवासियों से खाने-पीने, रहने एवं चिकित्सा जांच के बारे में पूछा। क्वॉरंटीन लोगों ने स्कूल के पीछे मैदान में श्रमदान किया। विकास अधिकारी ने कार्य की सराहना की। इसी दौरान जुबलीगंज में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत नवीन स्वीकृत एवं शुरू नहीं हुए आवास लाभार्थियों को आवास बनाने के आदेश दिए। शिवगंज पंचायत समिति के कनिष्ठ अभियंता ओम प्रकाश बोहरा ने लेआउट देकर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। सरपंच सुमित्रा रावल, ग्राम विकास अधिकारी अर्जुन मीणा, ग्राम रोजगार सहायक महिपालसिंह, समाजसेवी राजेन्द्र रावल, अध्यापक दिनेश पुरोहित आदि मौजूद थे।