45 सदस्यों का दल चारधाम की यात्रा के लिए रवाना
आबूरोड. शहर के 45 सदस्यों का दल चार धाम की यात्रा के लिए रवाना हुआ। शहरवासियों ने सभी सदस्यों का अभिनंदन कर रवाना किया। दल के सदस्य शहर के अम्बाजी मंदिर पर महाआरती के बाद भगवान राम के जयकारों के साथ मानपुर तिराहे से रवाना हुए। 15 दिनों तक चलने वाली इस पवित्र यात्रा में भक्त चारों धाम की यात्रा कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए कामना करेंगे। यात्रा में अरूण कुमार, प्रकाश सैन, कन्नु प्रजापति, मनरूप कुमार, मुबाराम आदि मौजूद थे।