29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Sirohi / धनतेरस की खरीदारी के लिए उमड़े ग्राहक, बाजारों में रौनक, व्यापारियों में छायी खुशी

धनतेरस की खरीदारी के लिए उमड़े ग्राहक, बाजारों में रौनक, व्यापारियों में छायी खुशी

दीपावली सीजन में व्यापारियों को अच्छे व्यापार की उम्मीद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Satya Prakash Sharma

•

Updated: 10 Nov 2023, 3:06 PM IST

धनतेरस की खरीदारी के लिए उमड़े ग्राहक, बाजारों में रौनक, व्यापारियों में छायी खुशी

धनतेरस की खरीदारी के लिए उमड़े ग्राहक, बाजारों में रौनक, व्यापारियों में छायी खुशी

दीपावली पर्व को लेकर सिरोही, आबूरोड, शिवगंज सहित जिले में सभी जगह बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ने से रौनक नजर आई। लोगों ने धनतेरस को लेकर सभी सामानों की जमकर खरीदारी की। व्यापारियों ने कई दिन पहले से ही धनतेरस की तैयारियां शुरू कर दी थी। आबूरोड में धनतेरस के एक दिन पहले से ही बाजार में रौनक दिखाई दी।

लोगों ने धनतेरस पूजन को लेकर बर्तनों, कपड़ों, ज्वैलरी समेत विभिन्न प्रकार के सामानों की जमकर खरीदारी की। व्यापारियों ने भी इस बार नया स्टॉक मंगवा लिया है। व्यापारियों में भी इस दीपावली सीजन में अच्छे व्यापार की उम्मीद है। शहर के मुख्य बाजार पत्थर गली, सदर बाजार स्थित बर्तन, कपडा व ज्वैलरी शोरूम ग्राहकों के लिए सजे नजर आए। बर्तन व्यापारियों ने अपनी दुकानों को खास तौर से सजाया है।

व्यापारियों ने बताया कि इस बार व्यापार अच्छा होने की उम्मीद है। धनतेरस के एक दिन पूर्व भी बाजार में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने काफी खरीदारी की है। दीपावली को लेकर बर्तन स्टॉक किया है। धनतेरस से लेकर लक्ष्मी पूजन तक हर साल अच्छा व्यापार होता है। उम्मीद है इस बार अच्छा व्यापार होगा।

इन्होंने बताया ..

इस वर्ष व्यापार थोडा मंदा रहा, लेकिन अब दीपावली पर्व पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बाजार में आकर खरीदारी करते हैं। जिससे बाजार में रौनक लौटी है। सीजन में अच्छे व्यापार की उम्मीद है।
- मनीष जैन, बर्तन व्यापारी, आबूरोड

..............................
पिछली बार की तुलना में इस बार बाजार में रौनक ज्यादा है। इस बार अच्छा व्यापार होने का भरोसा है। धनतेरस से पूर्व बाजार में जो रौनक लौटी है, वो हमारे साथ हर व्यापारी के लिए अच्छे व्यापार के संकेत है।

- शरीफ रंगरेज, कपडा व्यापारी आबूरोड

..........................
दीपावली पर्व पर आदिवासी व ग्रामीण अंचलों से आने वाले लोग अपने पशुओं के शृंगार के लिए काफी सामान की खरीदारी करते है। दीपावली पर अपने मवेशियों की पूजा-अर्चना भी की जाती है। इस बार भी दो दिन से ग्रामीण बाजारों में खरीदारी करने पहुंच गए हैं। दीपावली पर्व हर व्यापारी के लिए अच्छा रहेगा।

- भीमशंकर सिंघल, व्यापारी, आबूरोड


..........................

दीपावली पर्व पर मिट्टी के बर्तन समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व इलेक्ट्रॉनिक सजावटी लाइटों आदि की खरीदारी ज्यादा हो रही है। इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदारों को भी दीपावली पर्व पर अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है।
- अजय गुप्ता, व्यापारी आबूरोड