जिला पुलिस की ओर से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीती रात थानाधिकारी पिण्डवाड़ा सीताराम के नेतृत्व में पिण्डवाडा पुलिस व डीएसटी टीम संयुक्त रुप से नाकाबंदी कर रही थी। यहां केशवगंज-राजपुर मार्ग पर पुलिस थानाधिकारी सीताराम, एएसआई प्रेम सिंह, शिवपाल सिंह राठौड़, हैड कांस्टेबल रामसिंह, डीएसटी टीम के हैड कांस्टेबल ईश्वर सिंह, कांस्टेबल जीवाराम मीणा, कल्याणसिंह सिसोदिया, आरएसी कांस्टेबल देराजराम, डीएसटी टीम के कांस्टेबल नारायणलाल, सुंदर, लक्ष्मी लाल मीणा, राकेश कुमार का जाब्ता तैनात था।