पुलिस ने कार की जांच की तो उसमें 23 कट्टों में 4 क्विंटल 56 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त भरा हुआ था। जिसे जब्त कर लिया। पुलिस ने कार से एक पिस्टल व 4 कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस टीम में पुलिस निरीक्षक चम्पाराम, सहायक उपनिरीक्षक छैलसिंह, हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश, कांस्टेबल तुलसाराम, रमेश कुमार व जीवाराम शामिल थे। उल्लेखनीय है कि एसपी ममता गुप्ता व एएसपी देवाराम के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।