इसके बाद शाम को करीब 8 बजे भंवरलाल का बेटा किशन खेत पर टिफिन देने गया तो उस समय मगनलाल पुत्र मोती कीर, उसका बेटा लाखाराम व अन्य तथा उसके हाली हिराराम, नरसाराम भील व गोकुल भील हाथों में फावडा लिए भंवरलाल के साथ मारपीट कर रहे थे। किशन चिल्लाया तो उसे भी मारने दौड़े, इस पर वह भागकर गांव में आया और परिजनों को जानकारी दी। परिजनों को आते देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए।