बहु उपयोगी अरण्डी
मलावा के कमलेश गोस्वामी व नागाणी के किसान मोटाराम देवासी कहते हैं कि क्षेत्र में अरण्डी का उत्पादन बड़े पैमाने पर होता है। ये दोनों ही वाणिज्यिक फसलें हैं जिनके भाव माल की उपलब्धता पर निर्भर करते हैं। पेन्ट, डाई, स्याही, वार्निश, लुब्रीकेंट और वाहनों के ब्रेक फ्लूड बनाने वाले उद्योगों में अरण्डी का तेल कच्चे माल के रूप में इस्तेमाल होता है। यदि क्षेत्र में इन कृषि आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन दिया जाए तो फसलों का बेहतरीन मूल्य मिल सकता है। इन प्रोसेसिंग इकाइयों और उद्योगों से न केवल उत्पादों की मांग और कीमत बढ़ेगी बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।