सिरोही.पिण्डवाड़ा (सिरोही) में संचालित टीएसपी योजनान्तर्गत कलिंगड़ा (बीज वाले मतीरा) की उन्नत खेती पर किसानों के लिए एक दिन का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। अखिल भारतीय समन्वित क्षमतावान फसल अनुसंधान नेटवर्क, कृषि अनुंधान केन्द्र मंडोर व कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर की ओर से आयोजित इस प्रशक्षिण शिविर में पचास किसानों को कलिंगड़ा की उन्नत किस्म सीएजेड जेके 13-2 एवं जीके-2 के बीज के साथ प्लास्टिक की टंकियां वितरित की गई।