Fastag facility started at Mount Abu toll naka, will get rid of jamमाउंट आबू. माउंट आबू घूमने वाले आने वाले सैलानियों के लिए राहतभरी खबर है। माउंट आबू का टोल नाका अब फास्टैग सुविधा से युक्त हो गया है। ऐसे में देश-विदेश से आने वाले सैलानियों को अब टोल नाके पर लगने वाले जाम से होने वाली समस्या से निजात मिलेगी। उपखंड प्रशासन व नगर पालिका के प्रयास से यहां टोल नाके पर फास्टैग की सुविधा की गई है। जिससे वाहनों की लंबी कतार नहीं लगेगी। साथ ही सीजन के समय में भी पर्यटक परेशान नहीं होंगे। इधर, लम्बे समय से टोल नाके पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों पर भी अंकुश लगेगा।