28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Sirohi / राजस्थान के इस बांध में हर रोज मर रही हजारों मछलियां, जिम्मेदार नहीं ले रहे सुध

राजस्थान के इस बांध में हर रोज मर रही हजारों मछलियां, जिम्मेदार नहीं ले रहे सुध

लोगों की ओर से बांध में डाली रही हैं दूषित सामग्री हो सकती है मौत का कारण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Satya Prakash Sharma

•

Updated: 15 Dec 2023, 5:16 PM IST

राजस्थान के इस बांध में हर रोज मर रही हजारों मछलियां, जिम्मेदार नहीं ले रहे सुध

राजस्थान के इस बांध में हर रोज मर रही हजारों मछलियां, जिम्मेदार नहीं ले रहे सुध

सिरोही जिला मुख्यालय स्थित कालकाजी बांध में अज्ञात कारणों से प्रतिदिन हजारों मछलियां मौत के मुंह में समा रही है। बांध के किनारे मृत मछलियों के ढेर लगे हुए है। ऐसे में यहां उठती दुर्गन्ध से बांध के पास से लोगों का गुजरना भी मुश्किल हो रहा है। इसके बावजूद नगरपरिषद, मत्स्य विभाग, जल संरक्षण सहित अन्य किसी भी विभागीय अधिकारी ने जाकर सुध तक नहीं ली। बांध में प्रतिदिन मछलियाें के मरने से ढ़ेर लगा हुआ है। इससे पानी भी दूषित हो रहा है। हालांकि अभी तक मछलियों के मरने के कारणों का पता नहीं चल सका है।


यहां बांध के किनारे दूषित सामग्री व कूड़ा-कचरा पड़ा रहने से तालाब का सौन्दर्य भी धूमिल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस बांध में लोगों की ओर से कचरा डालने से गंदगी का आलम बना हुआ है। कई बार मना करने के बाद भी लोग तालाब में कचरा डाल देते है। वहीं जिम्मेदारों की ओर से तालाब के पास सांकेतिक बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। संभवतया दूषित सामग्री के चलते भी मछलियों की मौत हो सकती है, हालांकि अभी तक जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से सुध नहीं ली गई है।

मरी मछलियों का लगा है ढेर..

आज सुबह मैंने कालकाजी बांध में देखा तो बहुत सारी मछलियां मरी पड़ी थी। बांध के किनारे भी बहुत गंदगी पड़ी है। जल में रहने वाले जीवों का भी ध्यान रखना चाहिए। जिम्मेदारों की ओर से यहां पर सूचना बोर्ड लगाना चाहिए। सफाई कर तालाब को स्वच्छ रखना चाहिए। बांधों व तालाबों में किसी भी तरह की दूषित सामग्री नहीं डालनी चाहिए।

- जयंती लाल माली, सिरोही

जिम्मेदारों को देना चाहिए ध्यान

प्रतिदिन कालकाजी बांध में सैकड़ों मछलियां मर रही है। इसकी रोकथाम के लिए जिम्मेदारों को कदम उठाना चाहिए। जो लोग कचरा डाल रहे हैं, उनको भी समझना चाहिए। तालाब की सफाई कर स्वच्छ रखना चाहिए। दूषित खाद्य सामग्री बांध में नहीं डालनी चाहिए।

- सुरेश कुमार, सिरोही

बांध में नहीं डालनी चाहिए कोई भी सामग्री

बांध में कोई भी सामग्री नहीं डालनी चाहिए। सुबह-शाम भ्रमण के दौरान लोगों को जागरूक करता हूं लेकिन खेद है कि पढ़े लिखे लोग भी नहीं समझ रहे। शास्त्र कहता है कि पूजन की उतरी सामग्री, सड़े फूल, फल, नारियल पुरानी फ्रेम, कांटों की बाड़ में विसर्जन करनी चाहिए। फिर भी लोग पोटलियों में बांधकर बांधों व तालाबों में डाल देते है। जिससे इनका सौन्दर्य धूमिल हो रहा है। वहीं बांध में रहने वाले जीव भी प्रभावित हो रहे है।

खुशवंत कुमार माली, स्कॉउटर व नेशनल एडवेंचर

टीम लगाकर की जाएगी सफाई..

कालकाजी बांध में टीम लगाकर कल सफाई करवा दी जाएगी। वहीं बांध में मर रही मछलियों को लेकर पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, जल संरक्षण विभाग से सम्पर्क कर जो भी उपचार होगा, करेंगे।

- योगेश आचार्य, आयुक्त, नगर परिषद सिरोही