माउंट आबू .पहाड़ी पर्यटन नगरी की शीतल वादियों में शनिवार सवेरे आठ बजे समाप्त 24 घंटों में 137 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अब तक कुल 1383.4 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। गत वर्ष की मात्र तीस इंच के मुकाबले इस वर्ष अब तक साढ़े पचपन इंच बारिश दर्ज करने से लोगों में हर्ष का माहौल बना हुआ है।
हरी भरी वादियों के बीच आबूरोड-माउंट आबू मार्ग से लेकर गुरुशिखर तक सड़कों के किनारे बहते झरनों को निहारते हुए पर्यटक आनंदित हैं। दिन में गहरी धुंध के बीच रुक-रुक कर बारिश होती रही। दिन में लाइटें जलाकर ही वाहन ड्राइव किए। 59 फीट क्षमता के लोअर कोदरा बांध में 54 फीट, 33 फीट क्षमता के अपर कोदरा बांध में साढ़े 24 फीट व 12.25 मीटर क्षमता की नक्की झील में 11.95 मीटर तक जलस्तर पर पहुंच चुका है। जलाशयों में पानी की आवक जारी है। अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।