सिरोही. कुम्हार कुमावत समाज विकास एवं सेवा संस्थान खुणी परगना पालड़ी एम की ओर से जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री के लिए 200 किट प्रशासन को उपलब्ध करवाए गए। पालड़ी एम में राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर संस्थान के कार्यवाहक अध्यक्ष मगाराम कुम्हार ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष जीवाराम आर्य की उपस्थिति में तहसीलदार रणछोड़लाल को किट सुपुर्द किए।
संस्थान के कोषाध्यक्ष नवाराम कुम्हार ने बताया कि प्रदेश में कोरोना से लाखों लोगों के लिए रोजगार की समस्या खड़ी हो गई है। ऐसे में समाज ने सहयोग का कदम उठाया है।
संस्थान के प्रतिनिधियों ने तहसीलदार को विश्वास दिलाया कि जहां भी खाद्य सामग्री की जरूरत हो वे उपलब्ध करवाएंगे। मौके पर पहुंचे करीब दस जरूरतमंद व्यक्तियों को किट वितरण किया। संस्थान के भीमाराम कुमावत, वागाराम कुम्हार, अशोक भाई, मंछाराम, प्रेमाराम, यशवंत चौहान, देशाराम आदि मौजूद थे।
उधर, वाराही माता ट्रस्ट मांडवा के अध्यक्ष कुलदीप रावल के आग्रह पर भामाशाह चेतन भाई रावल सायला वालों की तरफ से 50 किट जरूरतमंदों को वितरित किए। इस मौके पर ट्रस्ट के कपूराराम रावल, दुर्गाशंकर रावल, मुन्ना लाल, रावल राजेंद्र रावल, कमलेश रावल, तेजाराम रावल, लाडूराम बिश्नोई, नितेश रावल, हितेश रावल आदि मौजूद थे।