29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Sirohi / पूर्व उप मुख्य सचेतक रतन देवासी ने रेवदर के गांवों में देखी व्यवस्थाएं, ली जानकारी

पूर्व उप मुख्य सचेतक रतन देवासी ने रेवदर के गांवों में देखी व्यवस्थाएं, ली जानकारी

रेवदर. पूर्व उप मुख्य सचेतक रतन देवासी ने शनिवार को रेवदर सहित आसपास के गांवों का दौर कर जानकारी ली। सुबह तहसील क्षेत्र के दांतराई, जीरावल, रेवदर, दौलपुरा, दत्ताणी, भटाणा, पादर, मंडार के कांग्रेसजनों व जनप्रतिनिधियों से मिलकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नारे कोई भूखा ना सोए पर संकल्पित होकर कार्य करने का आग्रह किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Bharat Kumar Prajapat

•

Updated: 2 May 2020, 8:59 PM IST

sirohi

sirohi

रेवदर. पूर्व उप मुख्य सचेतक रतन देवासी ने शनिवार को रेवदर सहित आसपास के गांवों का दौर कर जानकारी ली। सुबह तहसील क्षेत्र के दांतराई, जीरावल, रेवदर, दौलपुरा, दत्ताणी, भटाणा, पादर, मंडार के कांग्रेसजनों व जनप्रतिनिधियों से मिलकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नारे कोई भूखा ना सोए पर संकल्पित होकर कार्य करने का आग्रह किया।
दौलपुरा में कांग्रेस नेता लखमाराम कोली, दत्ताणी में हीराभाई अग्रवाल, भटाणा में सरपंच भवानीसिंह देवड़ा, पादर में देवाराम, प्रभुराम, रेवदर में पूर्व सरपंच व पूर्व जिला उपाध्यक्ष आनन्द जोशी, जिला प्रवक्ता हर्षुल अग्रवाल, पूर्व सरपंच मानाराम पुरोहित, असकर खान, रमेश चौधरी, सुरताराम देवासी, मण्डार में जिला सचिव रणछोड़ प्रजापत, नरपतसिंह रायपुर, समुन्दर सिंह जामठा, इब्राहीम खान, फजल मोहम्मद, इम्तियाज भाटी, शकूर भाटी, चन्दू अग्रवाल, करसन पंचाल, फिरोज, जोईताराम जीनगर आदि ने क्षेत्र की समस्या एवं लॉक डाउन कार्यकाल में राशन वितरण, जरूरतमंदों को भोजन, राज्य सरकार की ओर से निर्माण श्रमिक, चयनित परिवार एवं गरीब मजदूर वर्ग को सहायता से अवगत करवाया।
देवासी ने उपखण्ड अधिकारी गोविन्दसिंह रत्नु, विकास अधिकारी दिनेश शर्मा को जिन व्यक्तियों के राशनकार्ड नहीं हंै तथा खाद्य सुरक्षा के अपात्र जरूरतमंद व्यक्तियों को राशन सामग्री उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। मंडार में बॉर्डर पर जाकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। थाना प्रभारी छगनलाल डांगी, नायब तहसीलदार मंगलाराम मीणा से चर्चा कर प्रवासियों की चिकित्सा जांच एवं आवश्यकता होने पर क्वारंटाइन में रखने पर जोर दिया।
देवासी ने दत्ताणी, दौलपुरा, भटाणा में मनरेगा कार्यस्थल जाकर निरीक्षण किया। जनप्रतिनिधियों को मजदूरों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। दौरे में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह देवड़ा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष आनंद जोशी, जिला महासचिव केपी सिंह, पूर्व प्रधान मोतीराम कोली, सुनील पुरोहित आदि मौजूद थे।