आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण
तंवरी.मेर माण्डवाड़ा में सिरोही विधायक संयम लोढ़ा ने आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत की ओर से बाहर से आए लोगों की प्रतिदिन जानकारी ली जा रही है। सरपंच गुमानसिंह देवड़ा, हेमलता शर्मा, किशोर पुरोहित, समाजसेवी खेताराम माली, वरिष्ठ अध्यापक धनराज टेलर आदि मौजूद थे।
जावाल.पुलिस उप अधीक्षक अंकित जैन ने कस्बे का दौरा कर लोगों को घर में रहने व दुकानदारों को भीड़ एकत्रित नहीं करने की अपील की। दोपहर को विधायक संयम लोढ़ा ने जावाल के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बने आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण कर निर्देश दिए।
भटाणा. धवली, क्यारिया में भामाशाह भैरूसिंह देवड़ा, केसर प्रतापसिंह देवड़ा, विष्णु पदमाराम, विष्णु, खंगाराम, मुकेश कलबी, नारायण, हरीश, प्रकाश, रामाराम जोशी आदि ने घर-घर जाकर 90 किट वितरित किए।